हैरान कर देने वाली खबर- 

अंतिम संस्कार के 52 दिन बाद जिंदा वापस आई महिला 
भिंड़- एक गुमशुदा महिला के अधजला शव मिलने के बाद परिजनों ने उसकी पहचान की और अंतिम संस्कार भी कर दिया पर 52 दिनों बाद एकाएक बैंक से लाडली बहना योजना का लाभ उठाने वाली एक महिला का नाम सामने आया । पुलिस को वह महिला भिंड पुलिस को उत्तर प्रदेश के नोएडा में नौकरी करती मिली।यह मामला अब पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है।

        मध्य प्रदेश के भिंड जिले में  दो परिवारों के बीच उस महिला की मौत के संबंध बीच कानूनी विवाद चल रहा था और वही महिला दिल्ली-एनसीआर के नोएडा में एक कंपनी में काम करती हुई मिली। यहां मामला जिले के मेहगांव थाना के ग्राम मढ़रौली का है।,
करीब डेढ़ महीने पहले एक महिला की आधी जली हुई लाश मिली थी। परिवार के लोगों ने लाश की पहचान महिला के रूप में की थी। इस दौरान महिला के मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर महिला को जलाकर मारने का आरोप लगाया था। मायके वालों के बयान के आधार पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू की। 

        कुछ दिन पहले ही महिला के पति के फोन पर लाडली बहना योजना के पैसे निकलने का मैसेज आया। ये मैसेज देखकर  पति ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मैसेज देखकर पुलिस  भी परेशान। मैसेज में बताया कि महिला ने अपने खाते से मथुरा में फिंगरप्रिंट के जरिए लाडृली बहन योजना के पैसे निकाले है। महिला का बैंक अकाउंट उसके पति के नंबर से लिंक होने के कारण मैसेज उसके पति के पास पहुंच गया।जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मथुरा पहुंची। यहां पुलिस ने पूछताछ की और CCTV फुटेज देखा, जिससे पता चला कि महिला अभी जिंदा है। इसके बाद पुलिस ने महिला का फोटो निकाल उसकी तलाश शुरू कर दी। लोकेशन के आधार पर पुलिस महिला का पीछा करते हुए नोएडा पहुंची। यहां पुलिस को महिला एक मोबाइल पैकिंग कंपनी में नौकरी करती हुई मिली। पुलिस ने महिला को 25 जून को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने बताया कि उसे अकेले रहना पसंद है, इसलिए वह शादी भी नहीं करना चाहती थी। लेकिन घरवालों ने उसकी शादी करवा दी। महिला को इस शादी से एक बेटी और एक बेटा है। अब सवाल यह उठता है कि जिसका अंतिम संस्कार हुआ वह महिला आखिरकार कौन थी।उसी बात की जाँच अब पुलिस कर रही है।